# A R Y A #

મારા આ બ્લોગમા આપ સૌનું હાર્દિક સ્વાગત છે.- ARYA PATEL

Thursday, 14 December 2017

फ़ारवर्ड ब्लॉक

फ़ारवर्ड ब्लॉक  

फ़ारवर्ड ब्लॉक नाम की एक नई पार्टी का गठन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा अप्रैल1939 ई. में किया गया था। 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के 'हरिपुरा अधिवेशन' में 19 फ़रवरी1938 ई. को सुभाषचन्द्र बोस को अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस के 'त्रिपुरा अधिवेशन' में सुभाषचन्द्र बोस पुनः कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे, परन्तु गाँधी जी के विरोध के चलते उन्होंने त्यागपत्र दे दिया तथा अप्रैल, 1939 ई. मे 'फ़ारवर्ड ब्लॉक' नाम की एक नई पार्टी का गठन किया। उल्लेखनीय है कि सुभाषचन्द्र बोस के त्याग पत्र के पश्चात् डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

स्थापना

महात्मा गाँधी से मतभेद हो जाने पर मार्च1919 ई. में समाजवादी, अतिवादी नेता सुभाषचन्द्र बोस ने 'फ़ारवर्ड ब्लॉक' नामक संस्था की स्थापना की।

सुभाषचन्द्र बोस की गिरफ्तारी

ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जेल में अनशन के कारण स्थिति नाजुक होने पर 5 दिसम्बर, 1940 ई. को उन्हें रिहा कर कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) स्थित एल्गिन रोड के उनके निवास स्थान पर नज़रबंद कर दिया गया।

वहाँ से सुभाषचन्द्र बोस 17 जनवरी1941 ई. को मौका पाकर भाग निकले। अफ़ग़ानिस्तानइटली होते हुए वे जर्मनी पहुँचे। बर्लिन में उन्होंने जर्मनी के नात्सी नेता हिटलर से मुलाकात की। उन्होंने अपनी आगामी योजनाओं के प्रति हर सम्भव सहयोग प्राप्त करने का आश्वासान हिटलर से प्राप्त किया। इसके बाद सिंगापुर होते हुए वे जापान पहुँच गये।


No comments:

Post a Comment