# A R Y A #

મારા આ બ્લોગમા આપ સૌનું હાર્દિક સ્વાગત છે.- ARYA PATEL

Tuesday, 16 August 2016

पाकिस्तान से सटे भारत के राज्य

» GK Trick : पाकिस्तान से सटे भारत के राज्य
दोस्तो आज में आपको बताऊंगा एक ऐसी ट्रिक जिसमें सिर्फ एक शब्द को याद रखने से आप पाकिस्तान से सटे हुए भारत के सारे राज्यों के नाम याद रख सकते हैं

ट्रिक (Trick ) शब्द (Word ):  “पंगुराज”

पं – पंजाब
गु – गुजरात
रा – राजस्थान
ज – जम्मुकश्मीर

इस तरह आप सिर्फ इस शब्द को याद रखो और चारों राज्यों के नाम याद रख सकते हैं।

Sunday, 14 August 2016

मध्य प्रदेश के कितने पडोसी राज्य है?

» GK Trick : मध्‍य प्रदेश से सटे हुए राज्‍य Neighbor states of Madhya Pradesh दोस्तो आज जानते हैं कि मध्य प्रदेश से कितने राज्य सटे हुए हैं या ये कहिए की मध्य प्रदेश के कितने पडोसी राज्य है? इसके लिए में एक सिंपल ट्रिक बता देता हूँ जिससे आपको तुरंत ये राज्यों के नाम याद हो जायेगा। ट्रिक (Trick) -"  गुम छउरा " गु - गुजरात म - महाराष्‍ट्र छ - छतीसगढ. उ - उत्‍तर प्रदेश रा - राजस्‍‍थान

Saturday, 13 August 2016

» GK Trick : All Mughal Kings of India

» GK Trick : All Mughal Kings of India / सभी मुग़ल बादशाह के नाम ट्रिक मित्रो इसके लिए तुम्हे एक सेंटेंस याद रखना है वो भी छोटा सा। इससे आपको पूरे मुग़ल राजाओ के नाम याद रहेंगे। Trick: "BHAJI SABJI FOR MAA SHAB" इसका मतलब होता है अध्यापक (मासाहब ) के लिए भाजी सब्जी अब इससे राजाओं के नाम इस तरह निकलते हैं B=बाबर H =हुमाय A=अकबर JI=जहाँगीर S=शाहजहाँ A=औरंगजेब B=बहादुरशाह JI=जहाँदरशाह FOR=फर्रूखशियर M=मुहम्मद शाह A=अहमद शाह A=आलमगीर (द्वितीय) SH=शाह आलम(द्वितीय) A=अकबर (द्वितीय) B=बहादुर शाह जफर

GK Trick : Akbar's Navratnas

» GK Trick : Akbar's Navratnas / अकबर के शासन काल के नवरत्न चलो आज जानते हैं कि अकबर के राज दरबार के ये नौ रत्न कौन थे ? अकबर के दरबार को सुशोभित करने वाले नौ रत्न थे – बीरबल, अबुल फजल, तानसेन, भगवानदास, अब्दुल रहीम खाने खाना, टोडरमल, मानसिंह, मुल्ला दो प्याजा और हकीम हकाम बड़े अलग अलग से नाम है चलो एक ट्रिक जान लें इन्हे याद रखने के लिए। ट्रिक (Trick) : "BAT BAT MDH" विस्तृत रूप : B = Birbal (बीरबल) A = Abul fajal (अबुल फजल) T = Tansen (तानसेन) B = Bhagvandas (भगवानदास) A = Abdul rahim khane khana (अब्दुल रहीम खाने खाना) T = Todarmal (टोडरमल ) M = Manshingh (मानसिंह) D = Mulla do pyaja (मुल्ला दो प्याजा) H = Hakim hukam (हकीम हकाम)