# A R Y A #

મારા આ બ્લોગમા આપ સૌનું હાર્દિક સ્વાગત છે.- ARYA PATEL

Sunday 19 March 2017

करेंट अफेयर्स फरवरी

➨ करेंट अफेयर्स फरवरी
1.    
भारत में किस स्थान पर 181 इरावदी डॉल्फिन पायी गयीं? – ओडिशा

2.    
किसको जर्मनी का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया? – फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर

3.    
विश्व में पहली बार किस स्थान पर ड्रोन टैक्सी आरंभ की जाएगी? – दुबई

4.    
किस खिलाड़ी को लॉरेस स्पोर्ट्समैन अवार्ड-2017 प्रदान किया गया? – उसेन बोल्ट

5.    
भारतीय मूल के किस सुप्रसिद्ध ब्रिटिश मूर्तिकार को इज़राइली सरकार द्वारा जेनेसिस पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई? – अनीश कपूर

6.    
किस क्रिकेट खिलाड़ी ने एक सत्र में चंदू बोर्डे का सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा? – चेतेश्वर पुजारा

7.    
किस भारतीय महिला क्रिकेटर को विश्व की नंबर-2 खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ? – मिताली राज

8.    
किसे बाफ्टा अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया
गाय? – ला ला लैंड

9.    
अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस किस पत्रिका में प्रकाशित घोषणापत्र के बाद मनाया जाने लगा? – फॉर वुमेन इन साइंस

10.
हाल ही में किसे एसोचैम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया? – संदीप जाजोदिया

11.
किस विमान कम्पनी ने दोहा से न्यूज़ीलैंड के बीच विश्व की सबसे लम्बी उड़ान सेवा आरंभ की? – कतर एयरवेज़

12.
राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सातवां पुरुष एकल खिताब किसने जीता? – शरत कमल

13.
किस देश की क्रिकेट टीम लगातार तीन पारियों में 600 से अधिक का स्कोर बनाकर कर, दुनिया की पहली टीम बन गई? – भारत

14.
किसे सोमालिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया? – मोहम्मद अब्दुल्ला फर्माजो

15.
भारत ने किस टीम को हराकर ट्वेंटी-20 नेत्रहीन विश्वकप जीता? – पाकिस्तान

16.
किसे भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया? – डॉ नीलू मेहरेत्रा

17.
भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सहयोग हेतु समझौता किया? – क्रोएशिया

18.
कौन सा देश सौर ऊर्जा का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक देश बना? – चीन

19.
भारत ने किस देश की टीम को हराकर महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 का क्वालीफ़ायर ख़िताब जीता? – आयरलैंड

20.
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लैम्पार्ड का संबंध किस खेल से है? – फुटबॉल

21.
किस संस्था द्वारा हाल ही में अपने लिए एक पृथक प्रवर्तन विभाग बनाये जाने की घोषणा की गयी? – भारतीय रिज़र्व बैंक

22.
किस क्षेत्र में भारत की सबसे लम्बी सुरंग का उद्घाटन किया? – उधमपुर

23.
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए भारत का पहला जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया? – गुजरात

24.
बिम्सटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का 17वां सत्र 07 फरवरी 2017 को नेपाल के किस शहर में संपन्न हुआ? – काठमांडू

25.
उस महिला का क्या नाम है जो पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव बनीं? – तहमीना जांजुआ

26.
किस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को गौतम गंभीर की जगह दिल्ली वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया? – रिषभ पंत

27.
फ्रांस के किस टेनिस खिलाड़ी ने रॉटरडैम ओपन का खिताब जीता? – जो विल्फ्रेड सोंगा

28.
इसरो द्वारा एक साथ कितने सेटेलाईट प्रक्षेपित करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया? – 104

29.
राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सातवां पुरुष एकल खिताब किसने जीता? – शरत कमल

30.
चौथी बिम्सटेक शिखर सम्मलेन (BIMSTEC Summit) की मेजबानी 2017 में कौन सा देश करेगा? – नेपाल

31.
किस राज्य में भारत का पहला फ्लोटिंग स्कूल आरंभ किया गया? – मणिपुर

32.
किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कर्जदार लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश दिया? – चीन

33.
वर्ष 2019 के लिए कंबाइंड निशानेबाजी विश्व कप की मेजबानी किस देश को सौंपी गयी? – भारत

34.
मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता किस शहर में आयोजित की जा रही है? – उदयपुर

35.
किस बैंक ने अमेरिका में तीन पूरी तरह ऑटोमेटेड शाखाओं की शुरुआत की है जहां किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है? – बैंक ऑफ अमेरिका

36.
वित्त मंत्री द्वारा कितने लाख से अधिक कैश ट्रांज़ेकशन पर रोक लगाई जाएगी? – तीन लाख से अधिक

37.
केंद्र सरकार ने किसकी पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया? – महात्मा गांधी

38.
कौन सा देश सौर ऊर्जा का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक देश बना? – चीन

39.
सर्जिकल स्ट्राइक और सीमा पर तनाव के चलते भारत ने रक्षा उपकरणों और युद्ध सामग्री को मजबूत करने हेतु कितने करोड़ रूपए के इमरजेंसी समझौते किए गए? – 20 हजार करोड़

40.
किस संस्था द्वारा हाल ही में अपने लिए एक पृथक प्रवर्तन विभाग बनाये जाने की घोषणा की गयी? – भारतीय रिज़र्व बैंक

41.
हाल ही में ईरान फ्रंज बैडमिंटन पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता? – अर्जुन मादाथिल और रामचंद्रन श्कल
42.
एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक

जीता? – रजत पदक

43.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा किस ग्रह पर पहले मिशन को भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है? – शुक्र

44.
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2017 में रेल बजट को अलग से पेश की जाने वाली कितने वर्ष से चल रही परंपरा को खत्म किया? – 92 वर्ष

45.
बंदरगाहों से गांवों तक सुगम आवगमन हेतु कितने किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करने की घोषणा की गई? – 2,000 किलोमीटर

46.
युद्ध से निपटने हेतु भारत सरकार ने कितने हजार करोड़ के रक्षा समझौते किए? – 20 हजार करोड़

47.
किस खिलाड़ी ने 50 किमी पैदल चाल में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा? – संदीप कुमार

48.
मेग लेनिंग आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में कितने स्थान पर शामिल है? – पहला

49.
पंजाब नेशनल बैंक में किसे गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया? – सुनील मेहता

50.
भारत ने किस देश को हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 5,700 करोड़ रुपए दिए? – नेपाल

51.
भाजपा की नेतृत्व वाली वर्तमान ‘एनडीए’ सरकार का यह कौन सा आम बजट है? – तीसरा

52.
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के किस नेता का 1 जनवरी 2017 को निधन हो गया? – ई. अहमद

53.
हाल ही में किस क्रिकेट खिलाड़ी पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है? – आंद्रे रसेल

54.
दिल्ली के उस क्रिकेटर का क्या नाम है जिसने ट्वेंटी-20 फॉर्मेट में 300 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया? – मोहित अहलावत

55.
किस विभाग ने ऑपरेशन क्लीन मनी की शुरूआत की है? – आयकर विभाग

56.
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बचत खातों से नकद निकालने पर लगी सीमा को कब तक समाप्त करने की घोषणा की? – 13 मार्च, 2017

57.
वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा में कितने सीटें बढाई जाने की घोषणा की? – 5000 सीटें

58.
आम बजट 2017-18 में सरकार ने स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु ग्रामीण इलाकों में अब कितने फीसदी सैनिटेशन प्रबंध किए जाने की घोषणा की? – 60 फीसदी

59.
आयकर विभाग ने करदाताओं के साथ कितने अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते किए? – 4

60.
केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाता हेतु कौन सा प्रपत्र आवश्यक कर दिया है। अन्यथा उपभोक्ता का अकाउंट फ्रीज किए जाने की संभावना है? – पैन कार्ड

61.
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पांचवें स्थान पर कौन सी महिला खिलाड़ी है? – पीवी सिंधु

62.
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच हुए टेस्ट मैच में किसे मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया? – विराट कोहली

63.
वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने सरकारी घाटा 3.2% से कम कर कितने प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है? – 3.0%

64.
बजट 2017-18 में रक्षा क्षेत्र के लिए कितने लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया? – 2.74 लाख करोड़ रुपए

65.
कौन सा राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना? – गुजरात

66.
वित्त मंत्री द्वारा मनरेगा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने लाख तालाब का लक्ष्य़ रखा गया है? – 5 लाख

67.
किस राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया? – गुजरात

68.
भारत ने किस टीम को हराकर ट्वेंटी-20 नेत्रहीन विश्वकप जीता? – पाकिस्तान

69.
बजट 2017-18 के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण को 481 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं जबकि पिछले साल यह राशि कितने करोड़ रुपये थी? – 416 करोड़ रुपये

70.
नाबार्ड कितनी प्रारंभिक पूंजी के साथ स्थापित किया गया? – 100 करोड़ रूपये

71.
किस बैंक ने भारत में ऑनलाइन ग्राहकों के लिए तत्काल चैट सेवा शुरू की है? – सिटी बैंक

72.
आम बजट 2017-18 में खेल मंत्रालय को कितने करोड़ रुपये मिले? – 350 करोड़ रुपये

73.
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कितने मूल्य वर्ग के नए नोट को जारी किये जाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी? – 100

74.
केंद्र सरकार ने स्कूली बच्चों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन की शुरुआत की? – मिशन XI

75.
किस पाक क्रिकेटर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से से संन्यास लेने की घोषणा की? – शाहिद अफरीदी

76.
टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर ने किस को अपना चेयरमैन एवं अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया? – नटराजन चंद्रशेखरन

77.
वित्त मंत्री ने बजट 2017-18 में राष्ट्रीय खेल विकास कोष का आवंटन कितने करोड़ रुपये से घटाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है? – पांच करोड़ रुपये

78.
टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? – दुष्यंत चौटाला

79.
बजट 2017-18 में रक्षा क्षेत्र के लिए कितने लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया? – 2.74 लाख करोड़ रुपए

80.
हाल ही में उत्तर भारत में आये 5.8 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र कहां था? – रुद्रप्रयाग

81.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को बर्खास्त कर दिया? उसका क्या नाम है? – सैली येट्स

82.
आम बजट 2017-18 में खेल मंत्रालय को कितने करोड़ रुपये मिले? – 350 करोड़ रुपये

83.
किस देश में हाल ही में ऐतिहासिक सूचना का अधिकार कानून लागू किया गया है? – श्रीलंका

84.
भारत ने एशियाई जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता? – स्वर्ण पदक

85.
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2017 में रेल बजट को अलग से पेश की जाने वाली कितने वर्ष से चल रही परंपरा को खत्म किया? – 92 वर्ष

86.
सेंट पीटर्सबर्ग अंतराष्ट्रीय आर्थिक फोरम में किस देश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है? – भारत

87.
वित्त मंत्री द्वारा कितने लाख से अधिक कैश ट्रांज़ेकशन पर रोक लगाई जाएगी? – तीन लाख से अधिक

88.
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को एक वर्ष की अवधि में सभी मोबाइल नंबरों को किस प्रपत्र से जोड़ने के आदेश दिए? – आधार कार्ड

89.
हाल ही में किस नोबल पुरस्कार विजेता के घर से उनका नोबल पुरस्कार चोरी होने की घटना चर्चा में रही? – कैलाश सत्यार्थी

90.
किस देश ने मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण किया, जिसने लगभग 1000 किमी की दूरी तय की? – र्इरान

91.
सीमा सड़क संगठन के नया महानिदेशक किसको नियुक्त किया गया? – लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार श्रीवास्तव

92.
किस देश ने अफ्रीकन नेशंस फुटबॉल कप 2017 का खिताब जीता है? – कैमरून

93.
नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के शुभंकर का लोकार्पण किया गया। फीफा ने इस शुभंकर को क्या नाम दिया? – खेलियो

94
.नेताजी सुभाष चंद्र बोस के करीबी सहयोगी और आजाद हिंद फौज के 'कर्नल' का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – निजामुद्दीन

95.
किस अधिकारी ने हाल ही में बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर पद से इस्तीफ़ा दे दिया? – निशांत अरोड़ा

96.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसे बीसीसीआई के संचालन के लिए प्रशासक समिति का अध्यक्ष बनाया गया? – विनोद राय

97.
हाल ही में दुर्लभ ओपल पत्थर (दूधिया पत्थर) कहाँ पर पाया गया है? – ऑस्ट्रेलिया

98.
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कितने मूल्य वर्ग के नए नोट को जारी किये जाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी? – 100

99.
किस महिला खिलाड़ी ने फाइनल मैच में जॉर्जिया मरिसका को हराकर सैय्यद मोदी इंटरनेशनल ग्रांड प्री गोल्ड जीता? – पीवी सिंधु

100. 
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल पर कितने साल का बैन लगा गया? – एक साल

101.
किस देश ने अफ्रीकन नेशंस फुटबॉल कप 2017 का खिताब जीता है? – कैमरून

102.
मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता किस शहर में आयोजित की जा रही है? – उदयपुर

103.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के किस चर्चित पूर्व निदेशक का 3 फरवरी 2017 को निधन हो गया? – जोगिंदर सिंह

104.
किस खिलाड़ी को लॉरेस स्पोर्ट्समैन अवार्ड-2017 प्रदान किया गया? – उसेन बोल्ट

105.
वर्ष 2017 में निशानेबाजी विश्वकप कहां आयोजित किया जायेगा? – नई दिल्ली

106.
केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट 2017-18 में रेलवे को कितने करोड़ रुपए की वार्षि‍क योजना का लक्ष्यक रखा गया? – 1, 31,000 करोड़ रुपए

107.
आम बजट 2017-18 के अनुसार अब राजनीतिक दल कितना नकद चंदा ले सकती है? – 2000 रुपये

108.
हाल ही में किस पूर्व केंद्रीय मंत्री व इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता का ​निधन हो गया? – ई. अहमद

109.
किस योजना के लिए 2017-18 के बजट में अब तक सर्वाधिक 48000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है? – मनरेगा

110.
अब तक कितने लोगों ने भीम भारत इंटरफेस फॉर मनी एप को प्रयोग में लिया है? – 125 लाख

111.
भारत ने एशियाई जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता? – स्वर्ण पदक

112.
किस खिलाड़ी ने लारेस विश्व पुरस्कारों में स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार जीता? – उसेन बोल्ट

113.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कितने करोड़ रुपये का बजट 2017-18 पेश किया? – 21.47 लाख करोड़

114.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस भारतीय संस्थान के डिप्लोमा को डिग्री में बदलने से संबंधित विधेयक को मंजूरी प्रदान की? – भारतीय प्रबंधन संस्थान

115.
प्रतिष्ठित 'द हिंदू पुरस्कार 2016' किसने जीता? – किरण दोषी

116.
किस देश में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए फुटबॉल को समर्पित दैनिक अखबार 'फुटबॉल बिल्ड' लॉन्च किया गया? – जर्मनी

117.
इरडा ने स्विस रे को किस शहर में शाखा खोलने के लिए मंजूरी दी? – मुंबई   

118.
इस वर्ष कितनी हस्तियों को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई? – 7

119.
हाल ही में किसने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पर का कार्यभार संभाला है? – विरल वी आचार्य

120.
68वें रिपब्लिक डे के अवसर पर मुख्य अतिथि कौन ​थे? – शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान

121.
किसे एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया? – अभिजीत सरकार

122.
किस भारतीय खिलाड़ी की तस्वीर 'क्रिकेट की बाइबल' विजडन के कवर पेज पर हाल ही में छापी गयी? – विराट कोहली

123.
प्रो-रेसलिंग लीग सीजन-2 का खिताब किस टीम ने जीता? – एनसीआर पंजाब रॉयल्स

124.
किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता? – साइना नेहवाल

125.
केंद्र सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर किसे नियुक्त किया? – आलोक कुमार वर्मा

126.
विश्व के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के छह शहरों ने जगह बनाई है। इन शहरों में कौन सा शहर पहले स्थान पर है? – बेंगलुरु

127.
किस देश द्वारा विश्व की आधुनिकतम स्टेल्थ वॉ​रशिप का जलावतरण किया गया? – चीन

128.
किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की? – एडमा बैरो

129.               
किस देश की सेना ने स्पेस बेस्ड इंफ्रारेड सिस्टम जिओ फ्लाइट 3 मिशन को लॉन्च किया? – भारत

130.               
दूरसंचार नियामक ट्राई ने सिम कार्ड हेतु कौन सा दस्तावेज आवश्यक करने की घोषण की? – आधार कार्ड

131.               
किस भारतीय महिला को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट द्वारा सम्मानित किया गया? – नीता अंबानी

132.               
पुस्तक 'फेथ, यूनिटी, डिसिप्लिन (द आईएसआई ऑफ पाकिस्तान) 'के लेखक कौन हैं? – हाइन किसलिंग

133.               
मोबाइल एप ओला ने किसको अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है? – विशाल कौल

134.               
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित किया? – धर्मशाला

135.               
कितनी हस्तियों को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई? – 75

136.               
भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाए जाएंगे? – ईडन गार्डन, कोलकाता

137.              
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है? – 78वां

138.               
हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तक 'फ्रॉम कलबुर्गी टू अयोध्या' के लेखक कौन हैं? – गुलजार

139.               
किस राज्य में 11000 किलोमीटर की विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया? – बिहार

140.               
भारतीय डाक विभाग ने पीवी सिंधू व साक्षी मलिक समेत किस महिला खिलाड़ी पर टिकट आवरण ​जारी किया? – दीपा कर्माकर

141.             
  किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त सुविधा वापस ली? – हांगकांग

142.               
मॉरिशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का नाम क्या है? – प्रविंद जुगनौथ

143.               
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 हेतु कितने बच्चों का चयन किया गया? – 25

144.               
किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगों ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया? – गुजरात

145.             
  डिजिटलीकरण की एक और पहल में किस बैंक ने एक कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है? – पंजाब नेशनल बैंक

Current Affairs

•    मनोहर पार्रिकर को गोवा मुख्यमंत्री पद हेतु चयनित किये जाने के बाद इन्हें रक्षा मंत्रालय सौंपा गया– अरुण जेटली

•    भारत द्वारा 450 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली परीक्षण की गयी सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का नाम है– ब्रह्मोस

•    लोकसभा द्वारा न्यायिक क्षेत्र एवं समुद्री दावा निपटान संबंधी इस विधेयक को पारित किया गया - एडमिरल्टी विधेयक

•    इन्हें हाल ही में सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज का अध्यक्ष चयनित किया गया – सीमा वर्मा

•    राष्ट्रमंडल देशों द्वारा आयोजित व्यापार आधारित शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल – लंदन

•    केंद्र सरकार ने बिहार के जिस जिले में केला उत्पादक किसानों को लाभान्वित करने हेतु केला अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया- वैशाली

•    हिमाचल प्रदेश ने आधार पंजीकरण हेतु शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया. लक्ष्य अर्जित करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का जिस नंबर का राज्य बन गया-  छठा

•    पहला कुलदीप नैय्यर पुरस्कार जिस टीवी पत्रकार को प्रदान किया जाएगा- रवीश कुमार

•    ब्रिटेन के उच्च् सदन ने ब्रेग्जिट विधेयक पारित कर दिया, इस सदन का जो नाम है- हाउस ऑफ लॉर्ड्स

•    कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद हेतु सचिन तेंदुलकर ने जिसके साथ साझेदारी की घोषण की- एस्टर डीएम

•    भारतीय मूल के जिस अमेरिकी अभियोजक को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने निकल दिया है- प्रीत भरारा

•    बांग्लादेश ने जिस तारीख को नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है- 25 मार्च

•    जिस देश में बढ़ती जा रही आबादी को देखते हुए सरकार ने 19 वर्षो के बाद जनगणना कर रही है- पाकिस्तान

•    केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया- नरेन्द्र कुमार

•    जिस राज्य के जलीय वातावरण में एमआरएसए का नया क्लोन पहचाना गया है- केरल

Aditya:
🔵✳️✳️✳️✳️✳️

*WHAT NEXT: अपनी पसंद का राष्ट्रपति बना सकेगी BJP, राज्यसभा में होगी मजबूत*

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अब राज्यसभा में सीटों का गणित बदल जाएगा। अब तक बीजेपी को अपर हाउस में नंबरों में कमी के चलते कई बिल पास कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन यू्पी और उत्तराखंड में मेजॉरिटी में आने के बाद अगले एक साल में राज्यसभा में उसके सांसदों की संख्या बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं, वह इसी साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी पसंद के कैंडिटेट को जिताने की स्थिति में आ सकेगी।

📗📗📗📗📗📗
 
*1) राष्ट्रपति चुनाव पर कितना असर*

- राष्ट्रपति को चुनने की प्रॉसेस में लोकसभा, राज्यसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं के मेंबर्स भी हिस्सा लेते हैं।

- अगर 5 राज्यों में से 2 में (यूपी, उत्तराखंड) बीजेपी को बहुमत हासिल है तो इससे वो राष्ट्रपति चुनाव में अपने कैंडिडेट की राह आसान कर देगी। इसकी वजह यह है कि यूपी विधानसभा की 403 सीटों का राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा रोल रहेगा। 

- हालांकि, उप राष्ट्रपति चुनावों पर इन नतीजों का कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह सिर्फ दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) के सांसदों के वोटों से तय होता है।

📕📕📕
 
*ये है राष्ट्रपति चुनाव का गणित*
- 10,98,882 राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की वैल्यू है। 

- 5.49 लाख वोट चाहिए जीतने के लिए
। 
- 4.57 लाख वोट हैं बीजेपी अलायंस के पास। यानी 92 हजार और वोटों की जरूरत है। 

- 1,03,756 इन पांच राज्यों के वोट की वैल्यू है। इनमें से अकेले यूपी असेंबली के वोटों की वैल्यू 83,824 है।

- 02 राज्यों में बहुमत के बूते अब बीजेपी को पसंद का राष्ट्रपति मिल सकता है।  

 ✳️✳️📙

*2) राज्यसभा में ऐसे मजबूत होगी बीजेपी*

- राज्यसभा से 2018 में रिटायर होने वाले 68 सांसदों में से 58 सांसद अप्रैल 2018 में ही रिटायर हो जाएंगे। इनमें से 10 सांसद यूपी से हैं। एक सांसद उत्तराखंड से है।

- चूंकि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, लिहाजा उसके पास राज्यसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने का मौका है। 

- बहरहाल, मौजूदा समय में राज्यसभा में एनडीए के 73 सांसद हैं। यूपीए के पाले में 71 सांसद हैं।

संख्या बल के हिसाब से यूपीए से एनडीए आगे है मगर बहुमत के आंकड़े (123) से एनडीए अभी भी बहुत पीछे है।

- संख्या बल की कमी से एनडीए को राज्यसभा से कई विधेयकों को पास कराने में दिक्कतें आती हैं।

- यूपी चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद अपर हाउस में उसके सांसदों की संख्या अब 10 और बढ़ जाएगी, जिससे उसे अब विधेयकों को पास कराने में कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  

 📌📌📌📌📌📌

मणिपुर-पंजाब के नतीजों का राज्यसभा पर नहीं पड़ेगा असर
- मणिपुर और पंजाब के खाते से मई 2019 तक राज्यसभा की कोई सीट खाली नहीं होगी। चुनावी राज्यों में सिर्फ गोवा ही अकेला राज्य है जहां इस साल एक सीट खाली हो रही है।

- इसके अलावा राज्यसभा से अन्य 9 सांसद रिटायर भी हो रहे हैं। इनमें गुजरात से 3 सांसद और पश्चिम बंगाल से 6 सांसद हैं। लेकिन 10 जगहों के भरने के बाद भी इस साल राज्यसभा की तस्वीर में किसी तरह का खास बदलाव नहीं होगा। 

- इन चुनावी 5 राज्यों के अलावा दिल्ली, केरल, मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, बिहार, गुजरात और तेलंगाना से भी राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं। बीजेपी के राज्यों से एनडीए को बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।

 🔵🔵🔵

*राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड सांसदों का रोल*

- अप्रैल 2018 में 4 नॉमिनेटेड सांसदों का टेन्योर खत्म होने के बाद केंद्र सरकार अपने मुताबिक राज्यसभा के लिए सांसदों का चयन कर सकती है। सचिन तेंदुलकर और रेखा का टेन्योर अप्रैल 2018 में खत्म होगा। 

- बता दें कि सरकार की सलाह पर ही नॉमिनेटेड सांसद अप्वांइट होते हैं। ये सांसद किसी पार्टी के ह्विप से बंधे नहीं होते हैं। हालांकि नॉर्मल तौर पर ये देखने में आता है कि  जरूरत पड़ने पर ये 

सांसद सरकार के सपोर्ट में ही वोट करते
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

Aditya:
प्रतियोगिता दर्पण मार्च 2017 सारांश भाग-1
------------------------------------------------------------
राष्ट्रीय

[1] 14 वां राष्ट्रीय प्रवासी भारतीय दिवस
* आयोजन स्थल -- बेंगलरू (पहली बार) दिनांक -- 7 -9 जनवरी
* थीम -- प्रवासी भारतीय -सम्बन्धो के नए आयाम (Redefining Engagement with the Indian diaspora )
* मुख्य अतिथि -- एंटोनियो कोस्टा (पुर्तगाली प्रधानमंत्री )
* विशेष अतिथि -- माइकल अश्विन सत्यान्द्रे अधीन (सुरिनामा के उपराष्ट्रपति )
* शुरुआत -- 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा।
Note -- 9 जनवरी को प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1915 को इसी दिन महात्मा गाँधी द० अफ्रीका से भारत आए थे।
* वर्ष 2015 तक यह सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता था। तत्पश्चात दो - दो वर्ष के अंतराल पर अब यह आयोजित किया जाता है।
[2] अग्नि -- IV का सफल परीक्षण
* 2 जनवरी 2017
* स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल
* स्थान -- ओडिसा में बालासोर के तट के निकट अब्दुल कलाम द्वीप में।
* लगातार छठा सफल परीक्षण
* DRDO द्वारा विकसित, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
[3]गाइडेड पिनाका (PINAKA) का सफल परीक्षण
* 24 जनवरी 2017
* एक मल्टी बैरल रॉकेट लांचर है।
* DRDO द्वारा विकसित
* स्थान -- ओडिसा में चाँदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में
[4] स्वदेश निर्मित पनडुब्बी 'INS खंडेरी ' का जलावतरण
* मुम्बई के मझगाँव डाक से अरब सागर में
* फ़्रांस की मदद से निर्मित
* 12 जनवरी 2017
* फ़्रांसिसी कम्पनी के सहयोग से कुल मिलाकर 6 पनडुब्बियों का निर्माण किया जाना है। जिसमें पहली पनडुब्बी INS कलवरी है।
Note -- INS खंडेरी का यह नामकरण छत्रपति शिवाजी द्वारा 1660 ई० में समुद्र के बिच निर्मित खंडेरी किले के नाम पर किया गया।
* उसी नाम की एक पनडुब्बी 1968 में भारतीय नौसेना में थी जो 1989 में सेवानिवृत की गयी थी।
# भारत में निर्मित पहली पनडुब्बी INS शालकी है जिसका निर्माण जर्मनी के सहयोग से मझगाँव डाक शिपबिल्डर्स द्वारा किया गया था तथा जिसे 1992 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय

[1]मुस्लिम बहुल सात देशो के नागरिको के अमेरीका में प्रवेश पर रोक,शरणार्थी पुनर्वास कार्यक्रम पर भी रोक
* 7 देश -- ईरान,इराक,सीरिया,लीबिया,यमन,सूडान,सोमालिया (90 Days)
* प्रवेश पर रोक प्रोटेक्शन ऑफ़ द नेशन फ्राम फारेन टेररिस्ट एंट्री इन टू द United state शीर्षक में जारी कार्यकारी आदेश में लगाई गयी है।
* शरणार्थी पुनर्वास पर भी 120 days की रोक। मामला अमेरीका के न्यायालय में है।
[2] भारत व पाकिस्तान द्वारा अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों का आदान प्रदान :--
* इस तरह का आदान-प्रदान प्रतिवर्ष करने के लिए दोनों देशो के बीच समझौता 31 December 1988 को किया गया जो 27 January 1991 को प्रभावी हुआ था।
* इस समझौते के तहत दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 January को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओ की एक दूसरे को जानकारी देते है। ये 26 वा आदान प्रदान था।

No comments:

Post a Comment