# A R Y A #

મારા આ બ્લોગમા આપ સૌનું હાર્દિક સ્વાગત છે.- ARYA PATEL

Saturday 13 October 2018

विश्व दृष्टि दिवस


विश्व दृष्टि दिवस  





विश्व दृष्टि दिवस









विवरण

विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।

वर्ष 2017

12 अक्टूबर

उद्देश्य

यह दिवस धुंधली दृष्टि, अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

अन्य जानकारी

आँखों के स्वास्थ्य को बनाए रखना केवल एक व्यक्ति का ही कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अद्यतन‎

16:26, 13 अक्टूबर 2016 (IST)

विश्व दृष्टि दिवस (अंग्रेज़ी: World Sight Day) प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह दिवस धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि); अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का केंद्रीय बिंदु अंधेपन की रोकथाम के बारे में लक्षित दर्शकों को शिक्षित तथा विज़न 2020 एवं विज़न 2020 कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में सहयोग उत्पन्न करना हैं। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस का विषय 'कार्रवाई करने के लिए मिलजुल कर सशक्त बनें' है।[1]





तेजी से बढ़ती नेत्रहीनता





विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अनुमान के अनुसार, विश्वभर में लगभग 285 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं। इनमें से 39 लाख लोग अंधे और 246 मिलियन लोग मध्यम या गंभीर दृष्टि दोष वाले हैं। दृष्टि दोष के प्रमुख कारणों में असंशोधित अपवर्तक कमियां (43%) और मोतियाबिंद (33%) हैं। अधिकांश अंधेपन (लगभग 80 %) का बचाव यानि कि उपचार या रोकथाम की जा सकती है।[1]




No comments:

Post a Comment